केंद्रीय दुर्घटना एवं जीवन बीमा योजनाओं का उत्तराखंड में असर, पीड़ितों को मिली 150 करोड़ से अधिक की मदद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे की संशोधित पूर्णता तिथि अब जनवरी 2026

देहरादून, 10 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित केंद्रीय दुर्घटना और जीवन बीमा योजनाएँ उत्तराखंड में अत्यंत प्रभावकारी सिद्ध हो रही हैं। राज्यसभा में प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में यह महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई कि अब तक उत्तराखंड के लाभार्थियों को इन योजनाओं के माध्यम से 150 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।

सांसद भट्ट ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत जानकारी मांगी थी। वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 26 नवंबर तक दायर कुल 6606 दावों के अनुरूप 132.12 करोड़ रुपये का भुगतान राज्य में किया जा चुका है। वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 1131 दावों पर कुल 22.62 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है।

इसी क्रम में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे की प्रगति को लेकर सांसद भट्ट द्वारा पूछे गए अतारांकित प्रश्न संख्या 1220 का उत्तर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी की ओर से दिया गया। उन्होंने बताया कि 210 किलोमीटर लंबे इस 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का कार्य अंतिम चरण में है। केवल अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) जंक्शन के बीच लंबित न्यायिक प्रकरणों के चलते 70 मीटर सर्विस रोड का कार्य बाधित है।

मंत्री गडकरी के अनुसार एक्सप्रेसवे की संशोधित पूर्णता तिथि अब जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके पूरा होने पर दिल्ली से देहरादून की यात्रा समय में व्यापक कमी आएगी और क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड

Leave a Comment

और पढ़ें