देहरादून, 8 दिसंबर।
भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ‘माल्टा पार्टी’ पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस के माल्टा न केवल रसहीन हैं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी फीके होते जा रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेसी माल्टाओं में जूस बचा ही नहीं, और जो निकलेगा भी तो वह हार का कड़वा स्वाद ही होगा।
महेंद्र भट्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के लिए आज भी किसानों के हितों से अधिक चिंता ‘माल्टा से डेनिस जैसी शराब’ बनाने की रहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब जमीन पर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर ही अधिक सक्रिय दिखाई देती है। पार्टी मुद्दाविहीन और विचारहीन हो चुकी है, क्योंकि जन आकांक्षाओं से जुड़े अधिकांश विषयों पर मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार पहले ही ठोस कदम उठा चुकी है। शेष मुद्दों पर भी जनता का भरोसा भाजपा पर ही है।
भट्ट ने कहा कि हाल के दिनों में कांग्रेस केवल माल्टा, नींबू और पहाड़ी अनाजों जैसे मुद्दों को सोशल मीडिया इवेंट बनाकर ही चर्चा में रहना चाहती है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जब कांग्रेस के पास ‘जूस और जोश’ था, तब वह उससे भ्रष्टाचार की ‘डेनिस’ बनाती थी। अब जूस भी नहीं बचा, और न ही जोश।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में जनहित और जनसरोकारों के वास्तविक मुद्दों पर बात करने का साहस तक नहीं बचा है। जनता अपनी मेहनत और सरकार की प्रभावी नीतियों से विकास का मीठा स्वाद ले रही है, जबकि कांग्रेस के राजनीतिक माल्टा का स्वाद 2027 के चुनाव में भी 2017 जैसा कड़वा ही हो







