हल्द्वानी 7 दिसंबर ।राजकीय शिक्षक संघ जनपद नैनीताल एवं सभी ब्लॉक कार्यकारिणियों के संयुक्त तत्वावधान में नगर के एक वेंक्केट हाल भगवानपुर रोड हल्द्वानी में शैक्षिक सत्र 2024-25 के दौरान राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी तारा सिंह विशिष्ट अतिथ थे ।
राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ स्वति वाचन एवं शगुन आंखर के साथ हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। प्रांतीय संयुक्त मंत्री जगदीश सिंह बिष्ट एवं जिला कार्यकारिणी ने मुख्य अतिथि को भी स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का संचालन सी.बी.एस. कन्याल एवं डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। सम्मान समारोह में पूर्व प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माजिला, अध्यक्ष डॉ. गोकुल सिंह मर्तोलिया, मंडलीय मंत्री डॉ. रविशंकर गुसाईं, मंडलीय संरक्षक डॉ. हेम चंद्र जोशी, जनपद नैनीताल अध्यक्ष गिरीश जोशी, मंत्री पंकज बधानी सहित जिला ब्लॉकों—हल्द्वानी, बेतालघाट, कोटाबाग, ओखलकांडा, भीमताल, धारी और रामगढ़—के अध्यक्ष एवं मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए।







