सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन अभियान के तहत चम्पावत में संयुक्त टीम का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चम्पावत, 05 दिसंबर 2025

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने “सुरक्षित दवा–सुरक्षित जीवन अभियान” के तहत जिला अस्पताल चम्पावत क्षेत्र में स्थित मेडिकल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भवदीप रावते के नेतृत्व में किया गया।

टीम ने कुल चार मेडिकल प्रतिष्ठानों की जांच की, जिसमें दवाओं के भंडारण, लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों और विक्रय से जुड़े प्रावधानों की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान सचिव ने मेडिकल स्टोर स्वामियों को दवाओं के सही भंडारण, एक्सपायर्ड दवाओं को पृथक रखने और उनके उचित निस्तारण संबंधी निर्देश दिए। साथ ही, बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक्स के उपयोग व बिक्री पर रोक का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

औषधि निरीक्षक  हर्षिता ने कहा कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के कफ सिरप का विक्रय प्रतिबंधित है और मेडिकल प्रतिष्ठान अपने लाइसेंस की सभी शर्तों का पालन करें।

सचिव के निर्देशानुसार सभी मेडिकल स्टोरों को अपने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम 45 दिनों तक सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण टीम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भवदीप रावते, औषधि निरीक्षक  हर्षिता, वरिष्ठ उपनिरीक्षक एवं प्रभारी कोतवाली चम्पावत  देवनाथ गोस्वामी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें