हरिद्वार, 03 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशन और उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार की देखरेख में तहसील हरिद्वार क्षेत्रांतर्गत सज्जनपुर पीली में बड़ी कार्रवाई की गई।
प्रशासन ने 1.2 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण और कब्जों को हटाकर भूमि को मुक्त कराया। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसी तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के तहत सरकारी भूमि की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अवैध कब्जाधारियों पर बिना किसी रियायत के कार्यवाही की जाएगी।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 46









