देहरादून 25 अक्टूबर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन (यूपीजेईए) ने गोपेश्वर पोखरी मोटर मार्ग पर हुए हादसे का शिकार हुए उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता अरविंद त्रिपाठी एवं उनके परिजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सदस्यों द्वारा एसोसिएशन भवन माजरा में हुई श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखा गया साथ ही अस्पताल में भर्ती घायल परिजन के शीघ्र ही सम्पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गयी।
यूपीजेईए के केन्द्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सैनी ने ई अरविंद त्रिपाठी एवं उनके परिजनों के असामयिक निधन को परिजनों एवं एसोसिएशन के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि वे एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व पदाधिकारी रहे।
केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन रावत ने बताया कि अरविंद त्रिपाठी मृदुभाषी एवं बेहद सरल स्वभाव के थे। वे विभागीय दायित्वों के निर्वहन के साथ ही लगातार संगठन के कार्यों में सक्रिय थे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन द्वारा विगत वर्षों में किए गए विभिन्न आंदोलनों में उनका सक्रिय योगदान रहा।
आजीवन संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष जीएन कोठियाल ने कहा कि वे संगठन के कार्यों में बेहद समर्पित थे, वे पूर्व में यूजीवीएन शाखा के अध्यक्ष भी रहे।
श्रद्धांजलि देने वालों में आजीवन संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष जीएन कोठियाल, विमल बहुगुणा, सुनील उनियाल, राहुल अग्रवाल, संदीप शर्मा, जगपाल, भूपेंद्र तोपवाल, अमित राँछैला आदि शामिल रहे।










