भाजपा ने जारी की प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची महेंद्र भट्ट के निर्देश पर घोषित किए गए 9 प्रवक्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 23 अक्टूबर ।भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर कुल 9 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है।

उन्होंने कहा कि संगठन में प्रवक्ताओं की यह टीम पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने का कार्य करेगी। चौहान ने बताया कि प्रवक्ताओं की यह सूची पार्टी की प्रदेश इकाई के स्तर पर विचार-विमर्श के बाद तैयार की गई है।
सूत्रों के अनुसार शीघ्र ही पार्टी प्रवक्ताओं को जिम्मेदारी के अनुरूप मीडिया से संवाद के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें