विरासत मेले में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का स्टॉल आकर्षण का केंद्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

योजनाओं की जानकारी पाने उमड़े नागरिक और युवा, सेल्फी लेकर किया उत्साह व्यक्त

देहरादून 18 अक्टूबर

। राजधानी देहरादून में आयोजित विरासत मेले में इस बार सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का स्टॉल लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टॉल पर रोजाना बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी और युवा पहुंचकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं।

विभाग द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी स्टॉल पर डिजिटल स्क्रीन, पोस्टर, वीडियो और इंटरएक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत की गई है। आगंतुकों को योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया जा रहा है।

मेले में आए युवाओं में इस स्टॉल को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तस्वीरों और वीडियो डिस्प्ले के साथ सेल्फी लेते नजर आए। युवाओं का कहना है कि इस तरह के प्रदर्शन न केवल जानकारीपूर्ण हैं बल्कि प्रेरणादायक भी हैं, क्योंकि इससे सरकार की उपलब्धियों और जनहित में किए जा रहे कार्यों की झलक मिलती है।

आगंतुकों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जन-जागरूकता स्टॉल आम जनता तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं।

विरासत मेले में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का यह स्टॉल जहां सूचना प्रसार का सशक्त मंच बन रहा है, वहीं युवाओं के लिए प्रेरणा और आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें