वोट चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद करो, लोकतंत्र बचाओ”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान, बड़ी संख्या में जुटी जनता

टनकपुर (चंपावत)17 अक्टूबर। “#वोट_चोर_गद्दी_छोड़” हस्ताक्षर अभियान के तहत शुक्रवार को टनकपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता ने लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के सचिव आनंद सिंह माहरा ने किया।

अभियान में अब्दुल नाजिम, हेमा वर्मा और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रत्याशी सुमित बोरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं और युवा शामिल हुए। भीड़ ने “वोट चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद करो – लोकतंत्र बचाओ” के नारे लगाकर माहौल को जोश से भर दिया।आनंद सिंह माहरा ने कहा कि यह अभियान जनता के जनादेश का सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी सशक्त होगा जब जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जाएगा।युवाओं के उत्साह और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से यह आंदोलन और अधिक प्रभावी बनता दिखा।

Leave a Comment

और पढ़ें