मुख्य सचिव ने किया एनआईसी उत्तराखण्ड की त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड’ का विमोचन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून, 10 अक्टूबर 2025। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने एनआईसी उत्तराखण्ड की प्रथम त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड’ का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह न्यूज़लेटर शासन, तकनीक और नागरिकों के बीच सेतु का कार्य करेगा तथा राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी नवाचारों, सफल परियोजनाओं और डिजिटल पहलों को व्यापक रूप से जनमानस तक पहुंचाने में सहायक होगा।
राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि एनआईसी उत्तराखण्ड, डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।इस अवसर पर ए.एस.आई.ओ. (जिला) राजीव जोशी, संयुक्त निदेशक (आई.टी.) चंचल गोयल, शिवानी गोठी, रोहित चंद्रा, उप निदेशक (आई.टी.) प्रीति जोशी एवं अनुज धनगर उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें