गुरुकुल कांगड़ी में एनसीसी का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार, 10 अक्टूबर 2025

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 31 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी हरिद्वार एवं एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रुड़की के तत्वावधान में दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन ग्रुप कमांडर एनसीसी रुड़की ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने किया।

इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जूनियर और सीनियर डिवीजन के लगभग 400 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं। ब्रिगेडियर भंडारी ने कैडेट्स को एकता, अनुशासन, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कैडेट्स को शिविर के दौरान ड्रिल, वाद-विवाद, क्विज, मैप रीडिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने कैडेट्स को डिजास्टर मैनेजमेंट की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनियोजित शहरीकरण और प्रकृति के साथ छेड़छाड़ आपदाओं के प्रमुख कारण हैं। रावत ने बताया कि भारत सरकार की ओर से अगले सात दिनों में 50 एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी रिस्पांस किट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

शिविर में कर्नल गौरव प्रसाद नौगियान, मास्टर ट्रेनर मनोज कंडियाल, एनसीसी अधिकारी, एएनओ, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक एवं बटालियन के सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें