भाजपा विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम चरण में स्टार प्रचारकों के साथ व्यापक पैमाने पर जनता के मध्य पहुंचाने जा रही है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 4 जून । नारायण दत्त भट्ट।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में इस अभियान की शुरुआत कल केंद्रीय मंत्री श्री जयंत चौधरी के मंगलोर दौरे से शुरू होने जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उनके साथ एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत 7 एवं 8 जुलाई को मुख्यमंत्री धामी बद्रीनाथ विधानसभा के चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। जिसके तहत वह वहां 6 जनसभाओं के संबोधन के साथ पार्टी बैठकों में शिरकत करेंगे। साथ ही कैबिनेट मंत्री श्री सौरव बहुगुणा 5 जुलाई को बद्रीनाथ विधानसभा प्रचार में शामिल होंगे एवं शीघ्र ही पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी वहां प्रचार के लिए जाने वाले हैं। इसी तरह गढ़वाल सांसद एवं पार्टी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी का प्रवास बद्रीनाथ विधानसभा में है। साथ ही प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा का कार्यक्रम वहां हुआ है और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा भी वहां जाने वाले हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, पूर्व सीएम एवम हरिद्वार सांसद समेत सरकार के मंत्रियों एवं विधायकों के कार्यक्रम भी दोनों विधानसभा में लगाए गए हैं ।

Leave a Comment

और पढ़ें