तीन युवकों ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चम्पावत। नारायण दत्त भट्ट।03 जुलाई।
चम्पावत कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अमोड़ी क्षेत्र के तीन युवकों ने एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीन में से दो दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार है। कोतवाल प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म भारतीय न्याय संहिता की धारा 137, 127, 142, 70, 74 और पास्को के अंतर्गत रवीश भट्ट, संजय भट्ट और योगेश पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाल प्रताप सिंह नेगी बताया तीनों आरोपित शख्स अमोड़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने रवीश भट्ट और योगेश भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपित युवक योगेश पाल फारार है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जबकि आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच दरोगा राधिका भंडारी कर रही हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें