देहरादून ।

श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 द्वारा आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव 2025 का शुभारंभ आज प्राचीन हनुमान मंदिर, घंटाघर से कलश यात्रा के माध्यम से किया गया। यह महोत्सव 22 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक श्री गुरुनानक मैदान, रेसकोर्स, देहरादून में आयोजित होगा।
भव्य कलश यात्रा में क्षेत्रवासियों, समिति सदस्यों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। यात्रा में भगवान राम दरबार, भगवान वाल्मीकि की झांकी, गढ़वाल के पारंपरिक वाद्य यंत्रों और ढोल–दमाऊ का आकर्षक संगम देखने को मिला। जंगम शिवालय, पलटन बाजार, राजा रोड, त्यागी रोड सहित 12 स्थानों पर पुष्प वर्षा और भव्य स्वागत किया गया।
अध्यक्ष अभिनव थापर ने बताया कि टिहरी के जलमग्न होने के बाद प्राचीन रामलीला को देहरादून में पुनर्जीवित किया गया है। 2024 में आयोजित रामलीला को 55 लाख से अधिक दर्शकों ने देखा। इस बार उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार Laser और Sound Show, Digital Live Telecast System के माध्यम से रामलीला का प्रसारण होगा, जिसे 75 लाख से अधिक दर्शक देख पाएंगे।
महोत्सव में रामलीला मंचन के साथ भव्य मेला, भजन संध्या, पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम और 2 अक्टूबर को रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाथ एवं लंका के पुतला दहन का विशेष आयोजन किया जाएगा।
कलश यात्रा में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति: अध्यक्ष अभिनव थापर, कांग्रेस अध्यक्ष कारण महारा, विधायक विनोद चमोली, पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, बन्नू दशहरा अध्यक्ष संतोख नागपाल, रेसकोर्स गुरुद्वारे के अध्यक्ष बलबीर सिंह बन्नी, कालिका मंदिर समिति के सतीश कक्कड़, बजरंगदल के विकास वर्मा, पार्षदगण, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।









