देहरादून। नारायण दत्त भट्ट। 26जून।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु कड़े निर्देशो के बाद
थाना सहसपुर पुलिस और एएनटीएफ टीम ने चैकिंग के दौरान सिंघनीवाला तिराहे से सभावाला की ओर आ रही कार यूपी15 डीई 6393को चेकिंग के लिए रोका । कार दो लोग सवार थे । कार की चेकिंग करने से 1.497 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गये चरस तस्कर सचिन त्यागी पुत्र जितेन्द्र त्यागी निवासी ग्राम नांवला थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के पास776 ग्राम और मोहम्मद नावेद पुत्र शहनवाज खान निवासी इन्द्रा कालोनी मुजफ्फरनगर नियर वर्फखाना थाना सिविल लाईन जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के पास 721 ग्राम चरस बरामद हुई । गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह चरस अपने अन्य साथी रोहित आर्य के साथ बागेश्वर से एक युवक से खरीद कर देहरादून में बेचने के लिए लाये थे। चरस पकड़ने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी विकासनगर भाष्कर लाल शाह , प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर मुकेश त्यागी, उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी एएनटीएफ, कांस्टेबल मोहित कुमार, प्रमोद कुमार शामिल थे।








