बजरंग दल ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों कि कार्यवाही की मांग की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 6 अगस्त। सामाजिक व धार्मिक संगठनों का उत्तरकाशी की धराली में हुई प्राकृतिक त्रासदी में हास्यपद टिप्पणी करने वालों के खिलाफ फूटा गुस्सा । संगठनों कोतवाली देहरादून मे कोतवाली प्रभारी प्रमोद पंत को ज्ञापन सौंपकर कर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की ।

बजरंग दल प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने उत्तरकाशी के धराली में हुई प्राकृतिक त्रासदी जहां पूरा उत्तराखंड व समस्त देश भारतीय सेना के जवानों व आमजन संकट, पर पीड़ा ,दुख व्यक्त कर रहा है । लेकिन सोशल मीडिया पर एक विशेष समुदाय कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा आम जन की त्रासदी मे हुई मृत्यु व क्षेत्र के आम जनजीवन के नुकसान पर होने ऊपर लगातार आपत्तिजनक, अशोभनीय हास्यपद टिप्पणी की जा रही है । जिसमे सामाजिक संगठनों के द्वारा प्रर्दशन कर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने वालों के विरुद्ध प्रदर्शन कर उनके द्वारा लिखे आपत्तिजनक पोस्ट के स्क्रीनशॉट नगर कोतवाली में शिकायती पत्र के साथ सौपा और असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की । बजरंग दल के विकास वर्मा द्वारा कहा गया की अगर पुलिस के द्वारा असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती तो प्रदेश के सभी सामाजिक व धार्मिक हिंदू संगठन एक बड़े आंदोलन के लिए लामबंद होंगे । प्रदर्शन करने वालों में बजरंग दल प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा सामाजिक कार्यकर्ता शलैन्द्र डोभाल, मीनू ढीढा़न, सुनिता बिष्ट, निखिल, आचार्य विपुल बंगवाल, राजेश सोमवंशी, आशीष बलूनी, राघव उपाध्याय, सौरभ गौतम, हर्ष सहगल, गौरव तोमर, ऋषभ उपाध्याय, सोनू, मनोज, विशाल वाल्मीकि आदि शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें