देहरादून 22 जून ।
क्लीन एंड ग्रीन इंवायरमेंट सोसाइटी की गवर्निंग बाडी के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में दीपक कुमार को क्लीन एंड ग्रीन इंवायरमेंट सोसाइटी का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी माह जुलाई से समिति के वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूवात था।
इसी क्रम में समिति द्वारा बैठक आयोजित की गई और वृक्षारोपण कार्यक्रमों की विशेष रूपरेखा तैयार की गई। इस वर्ष क्लीन एंड ग्रीन इंवायरमेंट सोसाइटी द्वारा 2,500 से अधिक वृक्ष देहरादून में लगाने का रखा गया है, जिसमें सरकारी विद्यालय, सरकारी कार्यालय, सड़के, ग्राम पंचायत भूमि इत्यादि क्षेत्रा शामिल किए जाएंगे।
बैठक में समिति के अध्यक्ष राम कपूर, अमरनाथ कुमार, शंभू शुक्ला, जेपी किमोठी, दीपक कुमार, अमित चौधरी, गगन चावला, रणदीप अहलूवालिया और दीपक वासुदेव उपस्थित रहे।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 65









