कार्य की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी संवेदनशील स्थानों में मशीने तैनात करने के दिए निर्देश।
चंपावत 13 जून।केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा शुक्रवार को अपने तय दौरे के तहत मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने टनकपुर से लेकर चंपावत तक एनएच का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा अपने काफिले के साथ राजमार्ग के सबसे संवेदनशील डेंजर जोन स्वाला में रुके केंद्रीय मंत्री ने स्वाला डेंजर जोन में चल रहे पहाड़ी ट्रीटमेंट कार्य का निरीक्षण किया ।तथा एनएच के अधिकारियों से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कार्य की ढीली प्रगति पर गहरी नाराजगी जताते हुए एनएच के अधिकारियों से कार्य में तेजी लाने तथा मानसून सीजन को देखते हुए राजमार्ग में सभी संवेदनशील स्थानों में मशीने तैनात करने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने एनएच के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा बरसात में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने की दशा में तुरंत रिस्पांस देते हुए सड़क को खोला जाए ।ताकि सड़क बंद होने की दशा में यात्रियों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। तथा कार्य में कोताही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी केंद्रीय मंत्री के द्वारा दी गई।








