


देहरादून। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने आज पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत तथा कैबिनेट मंत्री डा.धन सिंह रावत एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भेंट की तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया।
बदरीनाथ धाम पुनर्निर्माण कार्यों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कैबिनेट के निर्णय पर मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का आभार जताया उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की ओर से बदरीनाथ धाम पुनर्निर्माण के अंतर्गत बदरीनाथ एराइवल प्लाजा में सुदर्शन चक्र तथा शेष नेत्र झील के निकट लोटस वाल, तथा एराइवल प्लाजा में अन्य धार्मिक सांस्कृतिक प्रतिकृतियों का निर्माण के हेतु आज उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में निर्णय हुआ है।
Author: Day Night Khabar
Post Views: 48








