हादसे का इंतजार करते विशालकाय सूखे एवं खोखले वृक्षों के मामले में मोर्चा ने कसी कमर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 4 जून।जन संघर्ष मोर्चा टीम द्वारा मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व लांघा रोड, तहसील विकासनगर से हरबर्टपुर राष्ट्रीय राजमार्ग व हरबर्टपुर से आसन नदी पुल आदि क्षेत्रों के किनारे दोनों ओर खड़े सूखे, खोखले एवं उम्रदराज विशालकाय जर्जर वृक्षों की स्थिति का जायजा लिया, जिसमें पाया कि कई वृक्ष कई वर्षों से सुख खड़े हैं तथा कई सड़क की और झुके हुए हैं, जो किसी भी समय हादसे को अंजाम दे सकते हैं। इन विशालकाय जीर्ण-शीर्ण वृक्षों के टूटने की वजह से कई लोग काल का ग्रास बन चुके हैं। कई वृक्ष थोड़ी- बहुत आंधी में ही कई बार टूट चुके हैं, जिस पर समय रहते कटान/ पातन की आवश्यकता है। नेगी ने मौके पर ही उपजिलाधिकारी, विकास नगर विनोद कुमार से फोन पर वार्ता की तथा वस्तु स्थिति से अवगत कराकर शीघ्र ही इन विशालकाय वृक्षों को चिन्हित कर इनके पातन/कटान की कार्रवाई का आग्रह किया, जिस पर उक्त अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
नेगी ने कहा कि यह परंपरा बहुत ही गलत है कि जब हादसा होता है तब ही शासन/प्रशासन मामले का संज्ञान लेता है, जिसको सुधारने की जरूरत है। नेगी ने कहा कि मोर्चा इन विशालकाय एवं जर्जर दरख्तों से जान माल का नुकसान नहीं होने देगा। अगर जरूरत पड़ी तो वन विभाग, उत्तराखंड के मुखिया से भी वार्ता की जाएगी।
मोर्चा टीम में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, हाजी असद, अतुल हांडा आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें