नानकमत्ता । हाईवे पर दौड़ रही श दो युवतियों को डम्पर ने टक्कर मार दी। टक्कर से पचपेड़ा के पूर्व प्रधान की पुत्री की मौत हो गई। जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पचपेड़ा भटटा के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह करनावल की 26 वर्षीय पुत्री मंजीत कौर बिडोरा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बलबंत सिंह की पुत्री 23 वर्षीय सुनीता कौर के साथ भर्ती की तैयारी कर रही थी। दोनों रोज की तरह तड़के घर से खटीमा नेशनल हाईवे पर दौड़ लगाने के लिए निकली थी। डियोढ़ी मोड़ के पास हाईवे होटल के सामने सितारगंज की ओर से आ रहें खनिज भरें डम्पर ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मंजीत कौर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि उसकी सहेली सुनीता कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका मंजीत कौर के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस अज्ञात डम्पर चालक की तलाश कर रही है।वहीं घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा है। डंपर से हुए हादसे को लेकर ग्रामीणों में भी रोष है









