केन्द्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राज मार्ग मंत्रालय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग स्थल का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चम्पावत 27 अप्रैल ।
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा द्वारा NH-09 (टनकपुर से पिथौरागढ़) में टनकपुर से चम्पावत प्रभाग का रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग आशुतोष कुमार ने बताया कि टनकपुर से चम्पावत प्रभाग में 22 भू-स्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार का कार्य किया जा रहा है। जिसमें 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसकी लागत लगभग रू० 80 करोड़ है।
टनकपुर से चम्पावत प्रभाग में 45 नय भू-स्खलन प्रभावित स्थलों का चिन्हीकरण कर मंत्रालय को प्रेषित किया गया है।
स्वाला भू-स्खलन प्रभावित स्थल में हिल साइड उपचार कार्य गतिमान है, जिसे मानसून से पूर्व ही पूर्ण करने के प्रयास किये जा रहे हैं। खड्ड साइड में उपचार हेतु डी०पी०आर० स्वीकृत कर, निविदा आमंत्रित कर ली गयी है।
मार्ग में मानसून काल में यातायात सुचारू रखने हेतु जे०सी०बी० मशीन, पोकलैण्ड मशीन व टिप्परों की निविदा आमंत्रित कर ली गयी है।
चम्पावत बाईपास निर्माण कार्य की निविदा आमंत्रित कर ली गयी है। लागत 220 करोड़, लम्बाई 9.85 कि0मी0 है।
निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

और पढ़ें