श्रद्धालु और दुकानदारों में खूनी संघर्ष नो घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चम्पावत

। मां पूर्णागिरी धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु और दुकानदारों में शनिवार को हुए शारदा बैराज में खूनी संघर्ष एक दर्जन लोग घायल हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को कोतवाली लिए आए जहां उपचार चल रहा है

बताया जा रहा है कि पूर्णागिरी दर्शन के बाद श्रद्धालु नेपाल सिद्ध बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे तभी शारदा बैराज टनकपुर पर पीने के पानी की बोतल लेने पर विवाद हो गया । श्रद्धालुओं ने दूकानदार से पानी की बोतल मांगी तो दूकानदार ने 30 रुपए मांगे। श्रद्धालु ने कहा 20 रूपए की मिलती है जिस पर विवाद बढ़ते गया विवाद इतना बढ़ गया कि दूकानदार और श्रद्धालुओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई बाद दोनों पक्षों ने पत्थर ईट में एक दूसरे पर हमला कर दिया । शारदा बैराज में मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। करीब आधा घंटा तक दोनों पक्षों में मारपीट होती रही। मारपीट में दुकानदारों में घायल शंभू कश्यप 40 वर्ष शारदा घाट रामकिशन 18 वर्ष वार्ड नंबर 3 रिमझिम कश्यप 16 वर्ष वह अभिषेक कश्यप घायल हो गए जिनका उपचार उप जिला अस्पताल में चल रहा है वहीं पुलिस ने घायल श्रद्धालुओं का को उप जिला अस्पताल लाई गई जहां राजकुमार पुत्र पूरनलाल, अरविंद पुत्र राजकुमार सुनील पुत्र राजकुमार पुल भट्टा (किच्छा) का उपचार चल रहा है। बीच बचाव में श्रद्धालु महिला भी घायल हुई है जिन्हें हल्की छोटे लगी हुई खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष में तैर नहीं दी है इधर कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि सभी का मेडिकल किया जा रहा है ।

Leave a Comment

और पढ़ें