कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली से मचाया धमाल मसकबीन की धुन एवं ढोल-दमाऊं की थाप के बीच होलियारों ने रंग जमाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून11 मार्च ।
दून में कुर्मांचली समाज के लोग होली मिलन समारोह कर रहे हैं। पत्रकार भुवन उपाध्याय के देहरादून स्थित आवास में हमारी पहचान रंगमंच संस्था के कलाकारों ने कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली से खूब धमाल मचाया। मसकबीन की धुन एवं ढोल-दमाऊं की थाप के बीच होलियारों ने खूब रंग जमाया। होलियारों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत हुआ।होलियार पारंपरिक परिधानों में सजे हुए थे। ‘कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली’ गाकर कुमाऊं के मंझे हुए कलाकारों ने अपनी खूबसूरत प्रस्तुति से उपस्थित जन को आहृलादित कर दिया‌।
कलाकारों में बबीता शाह लोहनी, मनमोहन सिंह, पाठक जी, रेबा चौहान समेत सभी कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से होली का ऐसा रंग जमा कि एक बार को लगा कार्यक्रम देहरादून में नहीं बल्कि कुमाऊं मण्डल के दूरस्थ गांव में हो रहा हो।
होली मिलन समारोह में कुर्माचंल सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष कमल रजवार, उत्तम अधिकारी, गंभीर सिंह रावत, योगेश पांडेय, श्रीमती सरोज पोखरियाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक देवीदयाल, सुभाष गुप्ता, कालूराम, सुभाष कुमार, विनोद, क्रांति समेत धर्मपुर, दशमेशपुरी कालोनी, नेहरू विहार कालोनी, प्रीत विहार कालोनी, अशोका इनक्लेव, ब्राह्मणवाला, ब्रह्मपुरी, बडू़वाला से पहुंचे गणमान्य जनों की उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लग गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा कीर्तन से हुआ। प्रभु स्मरण के उपरांत होली का भव्य आयोजन हुआ। हनुमान चालीसा कीर्तन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण गतिविधि के तहत किया गया।
हनुमान चालीसा कीर्तन में धर्म जागरण प्रमुख गुरु राम राय नगर अनुज, धर्म जागरण प्रमुख महानगर दक्षिण अनिल केशव, योगेन्द्र, भुवन उपाध्याय, सूर्यकांत समेत तमाम श्रद्धालुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Leave a Comment

और पढ़ें