भीमताल पुलिस ने वाहन चालक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज
भीमताल 11 मार्च। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर थाना भीमताल पुलिस की टीम ने क्षेत्र में चैंकिग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कूड़ा वाहन से 159 ग्राम चरस बरामद की गई।
एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल जगदीश चन्द्रा, क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद साह के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम के वाहन संख्या यूक 04सीबी 5362 काम्पैक्टर (डम्पर) भीमताल से हल्द्वानी की तरफ जा रहा था। वाहन से 159 ग्राम चरस बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त वाहन चालक
मनोज कुमार पुत्र श्री गोपाल राम निवासी फ्रैन्ड्रस कालोनी देवलचौड़ को मौके से ही गिरफ्तार कर उसके विरूद्द थाना भीमताल में 13/25 धारा 08/20/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया और वाहन को सीज किया गया है। टीम में उप निरीक्षक गुरविन्दर कौर, हैंड कांस्टेबल हुकुम सिंह,संजय नेगी, नरेश परिहार शामिल रहे।








