पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तो को 07.98 ग्राम अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चम्पावत 11 मार्च।
पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

बनबसा क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैंकिग धनुषपुल चौकी बनबसा से अभियुक्त विनोद साउद पुत्र जय बहादुर साउद निवासी शल्लाफाटा नगरपालिका जिला कंचनपुर नेपाल उम्र 26 वर्ष के कब्जे से 06.07 ग्राम अवैध स्मैक व डमर साउद पुत्र केशव साउद निवासी शुल्लाफाटा नगरपालिका, जिला कंचनपुर, नेपाल के क़ब्ज़े से 01.91 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार कर
धारा 8/22 /27/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह बिष्ट ,हैड कांस्टेबल संजय कुमार , कांस्टेबल ललित कुमार, अनिल कुमार , जगदीश सिह शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें