भीमताल। सातताल में आयोजित माउंटेन बाइकिंग के ओलपिंक क्रॉस कंट्री बाइकिंग प्रतियोगिता में मंगलवार को महाराष्ट्र की प्रणिता प्रफुल्ल ने गोल्ड पदक और कर्नाटका की स्टार नारजरी ने द्वितीय स्थान पाकर रजत पदक हासिल किया। महाराष्ट्र की रुतिका रविंद्र गायकवाड़ ने कांस्य पदक अपने नाम किया। विजेताओं को जम्मू एंड कश्मीर के साइकिल एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने पुरस्कृत किया।
……..
खुशिमन के क्रॉस कंट्री ओलंपिक में जीता गोल्ड मेडल
भीमताल। क्रॉस कंट्री ओलपिंक की पुरुष वर्ग की माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता में सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के खुशिमन घरती ने प्रथम स्थान लाकर स्वर्ण पदक और हरियाणा के शिवेन ने रजत पदक अपने नाम किया। कांस्य पदक के लिए मुकाबला कड़ा रहा। मणीपुर के खीरासिंघ एडोनीस तांगपू और सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के कमलेश राणा फाइनल राउंड में बराबर आए। ऐसे में जांच टीम ने माइक्रो सेकेंड में कमेलश राणा 0.0004 से आगे रहे। इसके तहत कमलेश राणा को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को नीरज तनवर और डीओसी माउंटेन बाइकिंग के पिनाकी बायसैक ने पुरस्कृत किया।









