वार्ड 38 से नवनिर्वाचित पार्षद अभिषेक तिवारी ने नगर आयुक्त, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 11 फरवरी।
नगर निगम देहरादून के वार्ड 38 पंडितवाड़ी के नवनिर्वाचित पार्षद अभिषेक तिवारी ने कांग्रेसजनों के साथ बोर्ड बैठक से पहले ही देहरादून नगर निगम के समस्त वार्डो में डोर-टू-डोर कूड़ा उतान सफाई व्यवस्था तथा कूड़ा निस्तारण के संबंध में नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि देहरादून के समस्त वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था में कई समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की अनियमितता के कारण कूड़ा नियमित रूप से नहीं उठाया जा रहा है जिससे गलियों में गंदगी फैल रही है।

1. कई स्थानों पर कूड़ेदान उपलब्ध नहीं हैं जिससे लोग सड़क किनारे कूड़ा डालने को मजबूर हैं।

2. सफाई व्यवस्था में लापरवाही के कारण नालियों में कूड़ा जमा हो जाता है जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है।

3. व्यापारी क्षेत्र में सफाई के बाद निकला कूड़ा अक्सर सड़क पर ही छोड़ दिया जाता हैए जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

4. क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले वाहन समय पर नहीं आतेए जिससे स्थानीय निवासियों को असुविधा होती है।

5. वार्ड में विशेष रूप से स्कूलों और बाजारों के पास सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है।

ज्ञापन के माध्यम से अभिषेक तिवारी ने नगर आयुक्त से जल्द से जल्द डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं उचित कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने की मांग की उन्होंने कहा कि यदि संभव हो तो क्षेत्र में अतिरिक्त कूड़ेदान भी लगाए जाएँ और नालियों की नियमित सफाई कराई जाए।

ज्ञापन देने वालों में पार्षद वीरेंद्र बिष्ट कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग लक्की राणा, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पासी, अनुज शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, शोभित तिवारी, राम बाबू, आशीष वर्मा, अनिल डोबरियाल, दीपक बिष्ट, मानसिंह कुमार, वीरेश शर्मा टीटू अरुण बलूनी, शिवम् कुमार, सुरेन्द्र थापा, विजय प्रसाद भट्टराई, संदीप धूलिया, सुमित अग्रवाल, पंकज, विजेंदर चौहान, दीपक पंवार, अशोक कुमार हेमंत उप्रेती, गुरुचरण कौशल, जहांगीर अली, यश जोशी, धीरज राणा, अमनदीप सिंह आयुष पाल, रामकुमार, शिवम कुमार, संदीप कुमार, प्रेम सागर, संजय कुमार, शशि जोशी, पिंटू कुमार,

Leave a Comment

और पढ़ें