चंपावत । जिले में सगन्ध पौधों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद्, यूकॉस्ट द्वारा संचालित महिला प्रौद्योगिकी केन्द्र चंपावत से जुड़ी महिलाओं द्वारा केन्द्रीय औषधीय एवं सगन्ध पौधा संस्थान, सीमैप पंतनगर के एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं किसान मेले में प्रतिभाग कर सगन्ध पौधों से गुलाब जल, धूपबत्ती, इत्र, साबुन, सौन्दर्य सामग्री आदि
बनाने की बारीकियों को समझा, आयोजित किसान मेले के द्वारा यह प्रयास किया कि हम इन सामग्री आदि को अपने स्तर से कैसे निर्माण, प्रचारित एवं प्रसारित करें, महिलाओं का दल आदर्श चम्पावत के समन्वयक इंद्रेश लोहनी के नेतृत्व में गया और केंद्र के दीपिका भट्ट, संतोष कर्नाटक, प्रगतिशील महिला कुसुम थ्वाल पूर्व ग्राम प्रधान कमला पांगती, संगीता खर्कवाल, आशा, माया बिष्ट,हीरा देवी, रजनी प्रजापति शामिल थे । कमला पांगती ने कहा कि यह भ्रमण कार्यक्रम हमारे लिए उत्साहवर्धक रहा और सगंध पौधों के प्रति हमारी जानकारी बड़ी, इंद्रेश लोहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की परिकल्पना के अनुसार यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो दुर्गेश पंत द्वारा आदर्श चम्पावत बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिसमें की सगंध पौधों की खेती प्रमुख है जिससे कि किसानों की आय वृद्धि हो।









