टनकपुर क्षेत्र में 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए चंपावत में आयोजित होने वाली राफ्टिंग (डेमो स्पोर्ट) प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक।*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंपावत 4 फरवरी ।

*जनपद चंपावत के टनकपुर क्षेत्र में 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए चंपावत में आयोजित होने वाली राफ्टिंग (डेमो स्पोर्ट) प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक।*

मंगलवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत जनपद चंपावत में आयोजित होने वाली राफ्टिंग (डेमो स्पोर्ट) प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। तहसील सभागार टनकपुर में आयोजित बैठक में जनपद के टनकपुर के बूम मंदिर, काकड़ी घाट तथा चरण माता मंदिर में राफ्टिंग प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने खेल आयोजन प्रबंधन के अधिकारियों एवं जनपद के संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आयोजन में कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, बिजली, पानी, खान पान, समेत अन्य आवश्यक व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं बनाई जाएं।
*जिलाधिकारी ने कहा कि यह गर्व का विषय है 38वें राष्ट्रीय खेलों में जनपद चंपावत के टनकपुर में भी वेन्यू बनाया गया है। जिसमें देश के अलग अलग राज्यों से प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। जनपद में आने वाला प्रत्येक प्रतियोगी यहा से अच्छी और यादगार यादें लेकर जाए इसके लिए हम सभी को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लेते हुए कार्य करना है। इस हेतु अधिकारी सारी व्यवस्थाएं त्रुटि रहित रख कर आयोजन को ऐतिहासिक बनाए।*
जिलाधिकारी ने खेल आयोजन प्रबंधन के अधिकारियों को कहा कि जिन होटल में प्रतिभागियों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है, उनका भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए तथा उनकी सुगमता हेतु हेल्प डेस्क बनाए जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल आयोजन में खान पान के लिए खाद्य सुरक्षा के सभी मानकों को सुनिश्चित किया जाए, इसके लिए उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वन विभाग द्वारा 7 फरवरी से 10 फरवरी तक लगातार बूम घाट में गंगा आरती की जाएगी।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका टनकपुर को आज से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार ब्लीचिंग व स्प्रे करें।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि आयोजन के समय आयोजन स्थलों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के साथ ही एंबुलेंस तैनात रखें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कहा कि आयोजन प्रबंधन के पदाधिकारियों के साथ अधिकारी समन्वय बनाएं रखें। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जो कार्य सौंपे गए हैं, वें उन कार्यों को त्रुटिरहित करना सुनिश्चित करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा सहित खेल के इवेंट प्रबंधक अमनदीप, आशु, संजय घोष के साथ ही समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें