चंपावत 4 फरवरी ।
*समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए साथ ही शिकायतकर्ता को उनकी मांग अथवा शिकायत में की जा रही कार्यवाही से भी अवगत कराया जाए:जिलाधिकारी*
जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में मंगलवार को टनकपुर तहसील सभागार में जनपद स्तरीय तहसील दिवस के आयोजन के दौरान फरियादियों की शिकायतों/समस्याओं को सुना गया।
*जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर गंभीरता से सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को तत्काल अथवा निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के लिए निर्देशित किया।*
*तहसील दिवस आयोजन में सड़क, पेंशन, आपदा के दौरान हुए नुकसान के मुआवजे, हाथियों के आतंक से निजात दिलाए जाने, पेयजल, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाने, अतिक्रमण आदि सहित कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई*।
*तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए, कोई भी अधिकारी द्वारा किसी भी शिकायतकर्ता/फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान ना किया जाए। जो कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की समस्या लेकर आपके पास आए तो उसकी समस्या का समाधान करें। यदि समस्या जिला स्तर की नहीं है तो उसे संबंधित को अग्रसारित करें तथा फरियादी को भी इसकी जानकारी दें, ताकि शिकायतकर्ता अनावश्यक परेशान ना हो।*
आयोजित हुए तहसील दिवस अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 30 प्रार्थना पत्र/समस्याए प्राप्त हुई, जिसमें से अधिकतर समस्याओं का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर निस्तारित किया गया।
छीनीगोठ टनकपुर के राजेंद्र सिंह धामी द्वारा आपदा के दौरान गौशाला को हुए नुकसान की मुआवजा राशि दिलाए जाने तथा बाढ़ सुरक्षा की मांग की गई। इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा चुकि शिकायतकर्ता का मकान वन क्षेत्र अंतर्गत है इस कारण नियमानुसार अहैतुक राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को मानसून से पहले ही बाढ़ सुरक्षा के इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा धनी चंद वार्ड नंबर 6 वनगांव बनबसा द्वारा पेंशन न मिलने के संबंध में, वार्ड नंबर 4 ज्ञानखेड़ा टनकपुर के समस्त क्षेत्र वासियों द्वारा सीसी मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में, फूल सिंह वार्ड नंबर 11 आनंदपुर द्वारा कृषि भूमि से विद्युत लाइन हटाए जाने के संबंध में शिकायत की गई। इस संबंध में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारी को मौके का निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। फूलचंद के द्वारा ही आनंदपुर में सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्र में सड़क किनारे मिट्टी भरान की गई, जिलाधिकारी ने इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग को शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
इसके अतिरिक्त हरिओम सेठी द्वारा बरसाती नाले की निकासी के संबंध में तथा क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की मरम्मत की मांग की गई, गणेश महर द्वारा हाथियों के आतंक से निजात दिलाए जाने हेतु मांग की गई। इस संबंध में एसडीओ वन विभाग ने बताया कि उक्त स्थान पर सोलर फेंसिंग लगाई गई थी जो हाल फिलहाल में खराब हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने दो दिन के भीतर सोलर फेंसिंग ठीक करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा योगेश दत्त पांडे द्वारा बरसात के दौरान बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचाव के संबंध में अपनी समस्या रखी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बरसात से पहले इसमें संबंधित विभाग के अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए ताकि बरसात के दौरान क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार का नुकसान ना हो।
इसके अतिरिक्त चंदनी के ग्रामवासियों द्वारा बाढ़ में हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया की समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा तथा शासन की गाइडलाइन अनुसार संबंधितों को बाढ़ में हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त वीरपाल सिंह द्वारा आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विद्युत बिल माफ किए जाने के संबंध में मांग की गई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त तहसील दिवस में विपिन कुमार अग्रवाल द्वारा अवैध कब्जा हटाए जाने, जगत सिंह द्वारा घर-घर जल योजना का लाभ दिलाए जाने, जगदीश चंद्र परगई द्वारा पुलिया निर्माण कार्य अधूरा छोड़े जाने, विमल सजवान द्वारा नालियों के पुनर्निर्माण आदि के संबंध में शिकायत की गई।
*तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं का समय सीमा अंतर्गत निस्तारण करने के निर्देश दिये गये*।
*जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता/फरियादियों की प्रकरणों/प्रार्थना पत्रों को सुनते हुए कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता को सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न किया जाये*।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव सिंह राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं तहसील से सम्बंधित अधिकारी, शिकायतकर्ता/फरियादी आदि उपस्थित रहे।









