सिमोग में दशहरा पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून 20 अक्टूबर।। पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज मंगलवार को जौनसार-बावर के सिमोग पहुंचे। उन्होंने शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर मंदिर में पूजा-अर्चना की और दशहरा पर्व पर आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।इस दौरान टौंस वैली युवा विकास समिति, ग्राम कोटी, खत विशायल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महाराज ने भव्य क्रीड़ा प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। इसके बाद उन्होंने जमुना कृष्णधाम हरिपुर, कालसी पहुंचकर मां यमुना की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

सतपाल महाराज ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार विजयादशमी का विशेष महत्व है। सिरमौर और शिमला जिलों की सीमा पर स्थित सराहण और चूड़धार से आराध्य देव शिरगुल महाराज का विजयादशमी पर जौनसार-बावर के सिमोग में आगमन हुआ है। उनके दर्शन के लिए उत्तराखंड के साथ ही हिमाचल प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन जौनसार-बावर की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को भी प्रदर्शित करता है। उत्सव के दौरान स्थानीय लोग पारंपरिक वेशभूषा में सजकर ढोल-दमाऊ की थाप पर लोक नृत्य करते हैं, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है।
कार्यक्रम में भीम सिंह चौहान, जबर सिंह नेगी, डॉ. श्याम कुंवर, शांति चौहान, अमित नगी, गीता राम शर्मा, संत राम चौहान, सूरत सिंह चौहान, केशर सिंह चौहान और बीर सिंह चौहान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें