गांधी और शास्त्री के आदर्श राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 2 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांत सदैव समाज को प्रेरणा देते रहेंगे। उनके विचार आज भी शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता के लिए प्रासंगिक हैं।
लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष देश के जवानों और किसानों के सम्मान तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सदैव रेखांकित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श देश और समाज की सेवा के लिए निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें