देहरादून 26 सितंबर ।उत्तराखंड में शनिवार को कई जिलों में बारिश हुई। उधम सिंह नगर में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। गुलरभोज में 91.5 मिलीमीटर, काशीपुर में 89.0 मिलीमीटर और गदरपुर में 86.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
नैनीताल जिले के कोश्याकुटोली में 87.5 मिलीमीटर, नैनीताल में 78.5 और धारी में 66.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। चंपावत के पाटी में 72.5, लोहाघाट में 68.5 और चंपावत में 60.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा में 65, लैंसडौन में 54 और कालागढ़ में 52.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। अल्मोड़ा के जैंती में 63, सितलाखेत में 61.5 और रानीखेत में 57.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। देहरादून में निरंजनपुर में 57, रायवाला में 20.5 और चकराता में 18.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।
पिथौरागढ़ के गनाई गंगोली में 47.5, गंगोलीहाट में 46 और बेरीनाग में 38 मिलीमीटर, जबकि बागेश्वर के डंगोली में 47, कांडा में 44.5 और लिटी में 34 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
उत्तरकाशी के जानकी चट्टी में 43, गंगोत्री में 41 और हर्षिल में 33.5 मिलीमीटर तथा चमोली के पोखरी में 42, औली में 40 और गौचर में 38.5 मिलीमीटर बारिश हुई। रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में 26, जखोली में 25.5 और सोनप्रयाग में 25 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
हरिद्वार के खानपुर में 23.5, लक्सर में 21.5 और हरिद्वार में 19.5 मिलीमीटर तथा टिहरी गढ़वाल के चंबा में 19.5, कनाताल में 18.5 और नई टिहरी में 16.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश में मौसम और वर्षा की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के साथ समन्वय बनाए रखा गया है और मौसम संबंधी अलर्ट आम लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि लोग समय रहते सतर्क होकर आवश्यक एहतियाती कदम उठा सकें।








