उत्तराखंड में डिजिटल हुआ आयुष विभाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 23 अगस्त। आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को निदेशालय आयुर्वेद एवं यूनानी सेवाएं, देहरादून परिसर में ‘आयुष सेतु’ पोर्टल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की सचिव रंजना राजगुरु समेत विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयुष सेतु पोर्टल के शुभारंभ के साथ उत्तराखंड का आयुष विभाग डिजिटल युग में प्रवेश कर गया है। पोर्टल के माध्यम से योग नीति-2025, आयुष नीति-2023 एवं वेलनेस संबंधी प्रावधानों के तहत विभिन्न प्रोत्साहन, प्रतिपूर्ति, अनुदान वितरण और पंजीकरण की सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी।
पोर्टल पर पंजीकरण एवं प्रमाणीकरण, योग नीति के अंतर्गत प्रोत्साहन एवं प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन तथा अनुदान वितरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही वेलनेस सेंटरों के लिए स्टार रेटिंग की सुविधा भी पोर्टल पर दी गई है।
कार्यक्रम में निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं, निदेशक होम्योपैथिक सेवाएं, राज्य औषधि अनुज्ञापन अधिकारी डॉ. मिथिलेश, भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. जेएन नौटियाल सहित शासन-प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
विभाग ने इच्छुक लोगों से आयुष सेतु पोर्टल से जुड़ने के लिए www.ayushwellness.uk.gov.in पर लॉगिन करने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें