उत्तराखंड में एसआईआर का 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन पूरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून 29 जून।उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना फार्मों के डिजिटाइजेशन का कार्य 92 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की समीक्षा की और शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन मतदाताओं को “अन कलेक्टेबल” श्रेणी में चिह्नित किया गया है, उनका एक बार फिर सत्यापन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में डिजिटाइजेशन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, वे मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की तैयारियां शुरू करें। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को एएसडी सूची की बूथवार स्वयं समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 99 प्रतिशत से अधिक गणना फार्म वितरित किए जा चुके हैं। अल्मोड़ा और चंपावत जनपदों में गणना फार्मों का डिजिटाइजेशन शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 97 प्रतिशत, टिहरी गढ़वाल में 96 प्रतिशत, उत्तरकाशी में 95 प्रतिशत, चमोली और पौड़ी गढ़वाल में 94 प्रतिशत, रुद्रप्रयाग में 93 प्रतिशत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में 91 प्रतिशत तथा देहरादून और हरिद्वार में 88 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी तथा शेष कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें