50 ग्राम स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


चम्पावत, 2 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” संकल्प को साकार करने के लिए चम्पावत पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को 50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में बनबसा थाना एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने शारदा नदी किनारे चेकिंग अभियान के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो आरोपी बनबसा क्षेत्र के निवासी हैं जबकि तीन आरोपी नेपाल के कंचनपुर जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 50 ग्राम स्मैक, तीन मोटरसाइकिल, 16,200 रुपये भारतीय मुद्रा, 14,100 नेपाली मुद्रा तथा छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में राजेश वाल्मीकि (50), रोहित राणा (20), नवीन भट्ट (36), महेन्द्र डगौरा (22) तथा भरत सिंह लौहार (37) शामिल हैं। सभी के विरुद्ध थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। स्मैक पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी बनबसा एसआई सुरेन्द्र कोरंगा, एसओजी प्रभारी एसआई कमलेश भट्ट, एएनटीएफ प्रभारी एसआई प्रकाश भट्ट सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे

Leave a Comment

और पढ़ें