
खटीमा, 27 मई ।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड पर आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा, डॉ. नवीन भट्ट, अमित कुमार पांडे, भवानी भंडारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।








