अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण, सीएम धामी रहे मौजूद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली 26 मई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की नई पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

यह गरिमामयी समारोह भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
अपनापन एक प्रेरणादायी कृति है, जिसमें नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में प्राप्त अनुभवों को लेखक शिवराज सिंह चौहान ने सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों का समावेश किया गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, समाजसेवी, लेखक-पत्रकार और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें