दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ऋषिकेश। प्रफुल्ल विजयकर होम्योपैथिक रिसर्च व डेवलपमेंट फाउंडेशन (एचआरओएफ) द्वारा ‘होप फॉर द होपलेस’ कैम्प के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 5 अप्रेल 2026 को भक्त निवास, कैलाश आश्रम, मुनि की रेती, ऋषिकेश में आयोजित होगा।
मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग 20 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निःशुल्क परामर्श, होम्योपैथिक चिकित्सा एवं दवाइयां प्रदान की जाएंगी। रजिस्ट्रेशन का समय प्रातः 8 से 12 बजे तक निर्धारित है।
प्रेडिक्टिव हेल्थकेयर होम्योपैथी के सौजन्य से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को सस्ती और प्रभावी चिकित्सा उपलब्ध कराना है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 8755910025, 9634863268, 8909005610।

Leave a Comment

और पढ़ें