आदर्श कॉलोनी, खटीमा में महिला भजन समूह ने एकादशी पर होली गायन का किया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खटीमा । आदर्श कॉलोनी में एकादशी के पावन अवसर पर महिला भजन समूह द्वारा पारंपरिक होली गायन के साथ होली उत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री शंकर दत्त जोशी के निवास पर किया गया, जहां क्षेत्र की महिलाओं ने एकत्रित होकर भक्तिमय एवं सांस्कृतिक वातावरण में होली गीत प्रस्तुत किए।
महिलाओं ने पारंपरिक होली गायन के साथ कुमाऊँनी होली के मधुर गीतों से वातावरण को रंगमय बना दिया। ढोलक और मंजीरों की थाप पर प्रस्तुत होली गीतों ने पूरे मोहल्ले में उल्लास और आस्था का संचार किया।
इस अवसर पर माधवी देवी, मुन्नी धामी, विमला विमल थापा, सुमन जोशी, किरण जोशी, रितु बिष्ट, रेखा मंडेला, कमला परिहार, रेखा तड़ागी, पूजा जोशी, तुलसी जोशी और माही किरण धामी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
महिला समूह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एकादशी से पारंपरिक होली गायन की शुरुआत की गई है, जो आने वाले दिनों में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम ने क्षेत्र में सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें