वार्ड 42 काँवली में महिला सम्मान समारोह, सैकड़ों महिलाओं को कंबल वितरित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून, 05 फरवरी। वार्ड 42 काँवली क्षेत्र में स्थित अम्बेडकर भवन (निकट सामुदायिक भवन), शास्त्री नगर में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्दी के मौसम को देखते हुए सामाजिक सरोकार के तहत सैकड़ों महिलाओं को कंबल वितरित कर सम्मानित किया गया।
समारोह में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने स्वयं मातृशक्ति को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है तथा आगे भी जनता की सेवा कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता मोहन काला, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी, सूरज क्षेत्री, राजेन्द्र राज, सुनीता, सुमन, शबनम सहित कैंट विधानसभा क्षेत्र के अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मातृशक्ति ने इस मानवीय पहल के लिए सभी कांग्रेसजनों को आशीर्वाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे आयोजन भावनात्मक और प्रेरणादायक बन गया।
अगर

Leave a Comment

और पढ़ें