उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का उत्तराखंड आगमन, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


देहरादून 17 जनवरी। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपराष्ट्रपति का अभिनंदन किया।
उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर हवाई अड्डे पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। स्वागत के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के उत्तराखंड प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Leave a Comment

और पढ़ें