हजारा बुणजाई बिरादरी 1950 ने भव्य रूप से मनाया लोहड़ी वार्षिकोत्सव, दिया सामाजिक एकता का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून | 11 जनवरी 2026 ।
देहरादून के पटेल नगर स्थित मानभावन वेडिंग प्वाइंट में हजारा बुणजाई बिरादरी 1950, देहरादून (पंजी.) द्वारा लोहड़ी पर्व का वार्षिकोत्सव पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिरादरी के सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आमजन एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान लोहड़ी जलाकर परंपराओं का विधिवत निर्वहन किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पारंपरिक लोहड़ी गीत, भांगड़ा व गिद्धा जैसी लोक प्रस्तुतियों ने समूचे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर पारंपरिक प्रसाद का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान बिरादरी के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष अन्य बिरादरियों के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया, जिससे भाईचारे, सर्वधर्म समभाव और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश दिया गया।
प्रचार मंत्री एवं मीडिया प्रभारी अभिनव थापर ने बताया कि हजारा बुणजाई बिरादरी वर्ष 1950 से समाज को जोड़ने का निरंतर कार्य कर रही है और हर वर्ष लोहड़ी का वार्षिकोत्सव आयोजित कर सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ एकता और सौहार्द को मजबूत कर रही है। वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान से नई पीढ़ी को मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष पवन चंडोक, महामंत्री सचिन विज, प्रचार मंत्री अभिनव थापर सहित अशोक मल्होत्रा, संजय उप्पल, अभिषेक तलवाड़, सतीश कक्कड़, बाबूराम सहगल, संजीव पूरी, प्रद्युम्न कक्कड़, प्रदीप सुदी, संजय सुदी, धीरज ओबेरॉय, योगेश नंदा सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में विधायक सविता कपूर, राज्य आंदोलनकारी अमित ओबराय, समाजसेवी राकेश ओबेरॉय, संतोख नागपाल, गौरव कुमार, इंद्राणी पांधी, सुरेंद्र अरोड़ा, नेहा शर्मा, अनिल नंदा, हरीश नारंग, अरुण शर्मा सहित अन्य गणमान्यजनों ने कार्यक्रम में शिरकत कर आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन अभिनव थापर एवं सचिन विज ने संयुक्त रूप से किया।
अंत में सभी ने आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजकों को बधाई दी।

Leave a Comment

और पढ़ें