टनकपुर में उत्तराखंड का पहला ‘पिंक’ नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टनकपुर में उत्तराखंड का पहला ‘पिंक’ नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय शुर
चंपावत/टनकपुर। जिए पहाड़ समिति द्वारा गुरुवार को चंपावत जिले के टनकपुर में उत्तराखंड राज्य का प्रथम पिंक  हीरा देवी भट्ट नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय शुरू किया गया। पुस्तकालय का उद्घाटन  पार्वती जोशी, ईलारा कैपिटल लंदन के सीईओ एवं नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय अभियान के संरक्षक राज भट्ट तथा चंपावत के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. गणेश सिंह खाती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिए पहाड़ समिति के जिला समन्वयक अनिल चौधरी ‘पिंकी’ ने बताया कि यह उत्तराखंड का 27वां तथा चंपावत जिले का 21वां नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय है। उन्होंने कहा कि यह राज्य का पहला पिंक पुस्तकालय है, जिसका उद्देश्य छात्राओं को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान को सशक्त बनाने के लिए बेटियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय अभियान के माध्यम से अब तक 80 छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। इन पुस्तकालयों का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
उद्घाटन कार्यक्रम में तहसीलदार मोहित देवपा, उप शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा अंजलि चंद, राकेश जोशी, मुख्यमंत्री कार्यालय से राजपाल चौहान, मेघराज देवपा, रोहिताश अग्रवाल, डॉ. विनोद जोशी, धीरज मोनी, लीलाधर शर्मा, महेश बोहरा, रविंद्र सिंह तड़ागी, सुखदेव जोशी, विपिन पांडे, रघुवर सिंह मेहर, ऋषि उपाध्याय, डॉ. विजयपाल प्रजापति, पवन पाण्डेय, विकास राय, सौरभ नेगी, सुभाष अधिकारी, अंकित, पारस देवपा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें