पुलिस ने 300 ग्राम स्मैक के साथ दो  अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 13 दिसंबर 2025।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत चेकिंग के दौरान थाना कालसी पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा तस्करी गिरोह पर करारा प्रहार करते हुए दो तस्करों को 300 ग्राम  अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 300 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपी मध्य प्रदेश से स्मैक लाकर कालसी के रास्ते पहाड़ी जनपदों में स्थानीय नशा तस्करों को बेचने की फिराक में थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर  की रात्रि में कालसी पुलिस कोटी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियो मोनू उर्फ संदीप और हिमांशु उर्फ हर्ष, दोनों निवासी कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) बताया। पुलिस ने तत्काल दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना कालसी में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे यह स्मैक मध्य प्रदेश से “बंटी” नामक व्यक्ति से लेकर आए थे और इसे पहाड़ी क्षेत्रों में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस द्वारा उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य नशा तस्करों की तलाश की जा रही है। स्मैक पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक नीरज कठैत चौकी प्रभारी संहिता, हैड कांस्टेबल गोपाल म्यांशु , कांस्टेबल निकुल कुमार , नरेश पंत शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें