देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 2 नवंबर।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। उनके आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। पारंपरिक अंदाज में स्वागत के साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें राज्य की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे देहरादून में उत्साह का माहौल रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें