दिन भर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा #IgaasLokparvWithDhami
धामी सरकार के नेतृत्व में पारंपरिक पर्वों को मिला नया गौरव
देहरादून 2 नवंबर। देवभूमि उत्तराखंड आज लोक संस्कृति के रंग में सराबोर नजर आई। राज्यभर में पारंपरिक उल्लास और आस्था के साथ ईगास-बग्वाल पर्व मनाया गया। इस बीच सोशल मीडिया पर दिनभर #IgaasLokparvWithDhami हैशटैग ट्रेंड करता रहा। हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस प्रयास की सराहना की, जिसके तहत राज्य की लोक संस्कृति, परंपराओं और पर्वों को नई पहचान मिल रही है।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में इस बार ईगास पर्व को अभूतपूर्व उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। सरकार द्वारा इस पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने से पर्व की खुशियां घर-घर तक पहुंचीं। यह पहला अवसर है जब किसी मुख्यमंत्री ने ईगास पर अवकाश की परंपरा शुरू की। मुख्यमंत्री आवास में भी पर्व की छटा देखने लायक रही — पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत, नृत्य और पहाड़ी व्यंजनों ने वातावरण को लोकसंस्कृति के रंगों से भर दियाकार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “हमारे पर्व हमारी पहचान हैं, इन्हें संजोना और आगे बढ़ाना हम सबका कर्तव्य है।” उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोक परंपराएं सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि नई पीढ़ी की जीवनशैली और गर्व का प्रतीक हैं
X (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर #IgaasLokparvWithDhami ट्रेंड के साथ लोगों ने मुख्यमंत्री की पहल को “संस्कृति का सम्मान” बताया। कई यूजर्स ने लिखा — “सीएम धामी ने परंपराओं को पहचान बना दिया।” एक अन्य ने लिखा — “ईगास पर अवकाश देकर सरकार ने अपनी संस्कृति को नमन किया।”ईगास पर्व का यह उत्सव जनभावनाओं, लोकसंस्कृति और शासन की संवेदनशीलता का सुंदर संगम बन �








