मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून, 19 अक्टूबर 2025


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा दीपावली पर्व पर आयोजित पूजा-अर्चना में भाग लिया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नरेश बंसल, विधायक सुरेश गढ़िया, खजान दास सहित अनेक विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं संगठन के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकाश, सद्भाव, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक और सामाजिक विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी से व्यापारिक वातावरण और अधिक सरल हुआ है। जीएसटी दरों में कमी से यह दीपावली “महा बचत उत्सव” के रूप में मनाई जा रही है, जिससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आह्वान किया है। भारत आज एक उभरती हुई वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि वर्ष 2028 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” के संकल्प को अपनाकर स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के विज़न के अनुरूप उत्तराखंड को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

अंत में मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

और पढ़ें