एन.डी. तिवारी उत्तराखंड के एकमात्र विकास पुरुष थे: सूर्यकांत धस्माना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

देहरादून 18 अक्टूबर ।उत्तराखंड के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री और विकास पुरुष स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं निर्वाण दिवस पर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने तिवारी जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि एन.डी. तिवारी ही वह नेता थे जिन्होंने नवोदित राज्य उत्तराखंड की मजबूत आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि “तिवारी जी ने पांच वर्ष के कार्यकाल में वह सब कर दिखाया, जो बीस वर्षों में दस मुख्यमंत्री मिलकर भी नहीं कर पाए।”

धस्माना ने कहा कि राज्य गठन के बाद प्रशासनिक, आर्थिक और ढांचागत स्तर पर अनेक चुनौतियां थीं, लेकिन अपने अनुभव और दूरदर्शिता से तिवारी जी ने हर समस्या का समाधान निकाला। उन्होंने बताया कि गोरखाली समाज को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में शामिल कराने का निर्णय भी तिवारी जी ने उनके आग्रह पर लिया था।

धस्माना ने कहा कि तिवारी जी ने न केवल राज्य के विकास की नींव रखी, बल्कि राजनीतिक सौम्यता और संतुलन का उदाहरण भी प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि “उत्तराखंड सदैव तिवारी जी के योगदान को याद रखेगा।”

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जगदीश धीमान, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के मीडिया सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह, सावित्री थापा, अनुराधा, विकास भारद्वाज, विपुल नौटियाल सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें